फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में खड़े होने को लेकर ग्राहकों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के अंदर ग्राहक द्वारा अपने आगे कतार में खड़े व्यक्ति द्वारा किसी को कतार में घुसा लिए जाने पर विवाद हो गया। लगभग आधे घंटे तक बैंक का लेनदेन बाधित रहा। शाखा प्रबंधक ने मौके पर जाकर समझा बुझाकर मामला शांत किया। बुधवार सुबह दस बजे बैंक खुलने के बाद रुपये जमा करने के लिए काउंटर नंबर सात पर लंबी लाइन लगी हुई थी। तहसील के अमीनों का ट्रेजरी दाखिला की तिथि होने के कारण कतार लंबी लगी थी। इसी दौरान काउंटर के नजदीक एक ग्राहक द्वारा कतार से बाहर खड़े दूसरे व्यक्ति को कतार में घुसाने का प्रयास किया जा रहा था। जिसका विरोध कतार में खड़े अन्य ग्राहक कर रहे थे। कतार में लगे ग्राहक व उसके पीछे वाले ग्राहक में कहासुनी होने लगी जो कुछ ही समय बाद मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान बैंक की कतार में खड़े अन्य लोगों में अफरा तफरी मच गई। काउंटर पर बैठे कैशियर पंकज कुमार ने लेनदेन बंद कर दिया। इसी दौरान बैंक परिसर में मौजूद गार्डों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कर ग्राहकों को दूर किया। मौके पर ब्रांच मैनेजर विजय कुमार भी पहुंच गए। पुलिस बुलाकर कार्यवाही करने की बात कही तो दोनों पक्ष शांत हुए। बैंक ग्राहकों के विवाद को शांत कर लेनदेन सुचारु रूप से शुरू कराने में आधे घंटे का समय बीत गया। विवाद व मारपीट होने के दौरान बैंक परिसर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें