फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में निकाली गई योग यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को जिले भर में योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। योग दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में योग यात्रा निकाली गई। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आचार्य डा. राजीव भगवन चेन्नई एवं कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा प्रारंभ की। आचार्य डा. राजीव भगवन ने कहा कि आज पूरा विश्व योग के प्रति समर्पित हो गया है। योग हमें नए तरीके से जीने वह सोचने की राह दिखाता है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि योग भारत की परंपरा से जुड़ा हुआ है। योग के माध्यम से हम अपने मन को शुद्ध कर सकते है। योग यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी वह उनके परिवारीजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों ने योग को अपने जीवन से जुड़ने का संकल्प लिया। मुक्तांगन में मुख्य अतिथि डॉ भगवन एवं कुलपति द्वारा पौधरोपण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कुलसचिव डा. सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. वीडी शर्मा, डा. मनोज मिश्र, डा. राकेश यादव, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. राज कुमार सोनी मौजूद रहे। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें