फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मंडल द्वारा जज कालोनी में 24 जून से चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 24 जून सुबह सात बजे गायत्री मंडल परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा जोगियापुर, ओलंदगंज से गोमती नदी के हनुमान घाट से गोमती नदी का जल लेकर प्रज्ञा मंडल परिसर में पहुंचेगी। शाम पांच से नौ बजे तक देव पूजन, संगीत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। शांति कुंज हरिद्वार से आई टोली संस्कार महोत्सव कराया जाएगा। 25 जून को सुबह योगाभ्यास कराया जाएगा। 26 जून को सुबह सात से 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 27 जून को सुबह सात से 11 बजे तक नौ कुंडीय यज्ञ होगा। कार्यक्रम के संयोजक पद्माकर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर ली गई है। बैठक में राघवेंद्र मिश्र, विजय, देवेंद्र राय, मुन्नी देवी, गायत्री, निर्मला, सुशीला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें