फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान नहीं है एससी और ओबीसी का विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि मुसलमान कभी भी एससी और ओबीसी का विरोधी नहीं रहा। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हाजी अलाउद्दीन के यहां ईद मिलन में आए पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जब चुनाव आता है तब भारतीय जनता पार्टी मंदिर का मुद्दा उठाती है और इलेक्शन खत्म सारे मुद्दे खत्म। अच्छे दिन आ गए। सबके खाते में पंद्रह पंद्रह लाख रुपये आ गए। भारतीय जनता पार्टी जुमले बाजों की सरकार है। इस सरकार से आप लोगों को सावधान रहना है। उन्होंने कहा क्या आज आरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों ने मुकदमा किया। अखिलेश को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर जाने पर मुसलमानों ने गंगाजल से उसको धोया। भारतीय जनता पार्टी और मनुवादी के लोग बहका करके वोट ले लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की भारतीय जनता पार्टी और मनुवादी ताकतों से सावधान रहें। नहीं तो यह लोग आप लोगों का बड़ा नुकसान कर देंगे। इस मौके पर हाजी अलाउद्दीन मोहम्मद, जावेद राजमन विश्वकर्मा, उमानाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें