फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने रोका हाइवे का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार से चुरावनपुर होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय को जाने वाले महत्वपूर्ण रोड पर हो रहे हाइवे निर्माण कार्य को आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कंपनी मानकों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से कार्य करवा रही है। मार्ग पर मिट्टी गिराने के बाद पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। उधर दर्जनों किसानों का आरोप है कि खेत में कार्य शुरू होने के माह भर बाद भी मुआवजे की राशि खाते में नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

नौपेड़वा बाजार से पूरब चुरावनपुर, सुजियाँमऊ, सादनपुर गांव होते पूर्वाचंल विश्वविद्यालय जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग को हाइवे निर्माण कम्पनी ने मिट्टी डाल कर अवरुद्ध कर दिया। मानकों की अनदेखी करते हुए पानी का छिड़काव भी नही किया गया। लिहाजा दो-दो फिट धूल में से पैदल, साइकल सवार, बाइक सवार का चलना दूभर हो गया है। चार पहिया वाहन आते जाते धूल के गुबार में लोग ढक जाते हैं। अगल-बगल के बस्ती वालों का सांस लेना दूभर हो गया है। उधर किसान मनोज सिंह, अजय सिंह, अखिलेश, मैना सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सत्यम, निशा, शिवा सहित दर्जनों लोगों का भुगतान आज तक नहीं दिया गया। आक्रोशित लोगों ने सोमवार शाम को ही कार्य न करने हेतु चेतावनी दी थी। सुबह लोगों ने काम को पूरी तरह रोक दिया। सूचना पर पहुंचे हाइवे कर्मियों ने अवरुद्ध मार्ग को पिच कर स्लैब बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को भी आश्वस्त किया कि खाते में पैसा अविलम्ब भेज दिया जाएगा। हालाकिं मंगलवार को भी ग्रामीणों काम नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें