फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने सत्य और अहिंसा की परंपरा को किया अंगीकार

विज्ञापन
राहुल का जन्मदिन
विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन मंगलवार को मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। केक काटकर जन्म दिन की बधाई दी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया। इंद्र भुवन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी नेहरू परिवार की सत्य अहिंसा की परंपरा को अंगीकार किया है। वह फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ लडाई लड़ रहे हैं। उनके विचारों से समाज से हर गरीब पीड़ित लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर नेयाज ताहिर सेखू, देवानंद मिश्र, यतींद्र नाथ त्रिपाठी, देवेश उपाध्याय, सौरभ शुक्ल, छोटेलाल यादव, आनंद मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किया।
बदलापुर: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 48 वें जन्मदिन पर मंगलवार को पूर्व माध्यमिक हाईस्कूल सरोखनपुर में प्रदेश महासचिव शार्दूल सम्राट सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के बताए पद चिह्नों पर चलने व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में दस पौधे लगाकर देखभाल करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मोतीलाल गुप्त, शुभनंजय सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, बबलू गुप्ता, नीरज दूबे, ललित मौर्या, विनय शुक्ला, सोनू शुक्ला, अनुज शुक्ल, विकास मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बक्शा: लेदुका बाजार स्थित शिवालय पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के महासचिव जयशंकर दूबे की अध्यक्षता में राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम शिवालय की सफाई कर जलाभिषेक कर राहुल गांधी के लम्बी उम्र की कामना की। प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान अन्नू दूबे, मुकेश दूबे, राजस्व दूबे, सुनील श्रीवास्तव, राकेश सिंह, नवीन उपाध्याय, मोनू सिंह, मुन्ना यादव, राजेन्द्र यादव, शशांक, सन्नू श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें