फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से आवागमन हो रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर रोजाना लग रहे जाम से लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्कूली बच्चों के साथ यात्री भी जाम में फंस कर परेशान हो जा रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को आफिस पहुंचने में आए दिन विलंब हो जा रहा है। जाम के चलते स्टेशन से कई लोगों की ट्रेन छूट जाती है। घंटों लगे जाम में एंबुलेंस जब फंस जाती है तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। चौराहे पर बेतरतीब प्राइवेट वाहनों को खड़ा करके चालक सवारी भरते रहते हैं। पुलिस भी सब कुछ जानते हुए आंखें बंद कर लेती है। जब से तिराहे पर पुलिस संरक्षण में टेंपो अड्डे का संचालन होने लगा है तब से जाम की समस्या और बढ़ गई है। थाने के गेट के सामने वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। पुलिस की लापरवाही के कारण बड़े वाहन कस्बे के अंदर पहुंच जाते हैं। राजनाथ यादव, धर्म राज पटेल, राजबहादुर चौरसिया, सुभाष चंद्र पटेल, द्विजेंद्र त्रिपाठी आदि ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें