फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश जलनिगम द्वारा सोमवार को अधिशासी अभिंता निर्माण खंड जलनिगम के कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और परिवार को आर्थिक मदद देने आदि मागों का पूरा करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि इंजीनियर सुशील कुमार गुप्ता पेयजल विभाग वाराणसी द्वारा पांच जून को रात्रि 1:30 बजे पेयजल कनेक्शन कराते समय 10-15की संख्या में असामाजिक व्यक्तियों द्वारा बुरी तरह पीटा गया था। इलाज हेतु बीएचयू में भर्ती कराया गया। किंतु हालत बिगड़ने पर एम्स नई दिल्ली भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 12 जून को उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अन्य बचे अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने, जलनिगम विभाग द्वारा 25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने, पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति व असाधारण पेंशन देने, पिता मुरारी लाल को भरण-पोषण हेतु उनके छोटे पुत्र बृजेश कुमार गुप्ता को सरकारी नौकरी देने, मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ की आर्थिक सहायता किए जाने और तीनों बच्चों की शिक्षा का ब्यय सरकार द्वारा वहन करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोगा प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। धरने पर अध्यक्ष इंजीनियर शैलेष यादव, मंजीत कुमार वर्मा,एलएम सिंह, सीबी सिंह, जीएन दूबे, आरपी पांडेय, सीता सिंह, अशोक सिंह, एसएन यादव, एसके यादव, कमलेश गुप्ता, महेंद्र फरीदवार, केडी यादव, एसके श्रीवास्तव, प्रफुल्ल सिंह, पंकज शुक्ला, आशीष मिश्र, अंशू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त वामपंथी संघर्ष समिति के पदाधिकारी भुइधरा निवासी बिटना चौहान को बेदखल किए जाने के विरोध में धरने पर बैठे हैं। वामपंथी दलों ने डीएम से इस संबंध में वार्ता की। तो डीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी। समिति के जिला मंत्री जयलाल सरोज ने कहा कि बिटना देवी चौहान की आबादी है, उसको पट्टा किया जाए। जो भी अतिक्रमण हटवाया गया है। उसका मुआवजा दिया जाए। उतरगांवा में चकबंदी की प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है उसे निरस्त कर फिर से चकबंदी प्रक्रिया शुरू किया जाए। डीएम से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में इंद्रदेव पाल, खेत मजदूर यूनियन के जयलाल सरोज, अशोक पांडेय, भूलन बौद्घ, अवध नारायण यादव, आशा चौहान, पुष्पा सिंह, प्रवीण, बचाऊ, इंद्रजीत, प्रेम बहादुर, रामचंदर, मुरलीधर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें