फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइज हैदराबाद ने जीता सेमीफाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्व. विलायत हुसैन की याद में शिया कालेज के मैदान में चल रहे एमएससी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल का उद्घाटन सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेंहदी ने बैटिंग कर किया। सनराइज हैदराबाद स्पोर्टिंग टीम ने शाइन वर्ड को हराकर सेमी फाइनल जीता और फाइनल मैच में स्थान बना लिया।
विज्ञापन

टास जीतकर शाइन वर्ड की टीम ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। सनराइज हैदराबाद की टीम ने बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में 51 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी शाइन वर्ड की टीम 30 रन पर ही आल आउट हो गई। इस प्रकार सनराइज हैदराबाद की टीम ने 21 रनों से शाइन वर्ड की टीम को हराकर मैच जीत लिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेंहदी ने कहा कि खेल से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर नजमुल हसन नजमी, मिर्जा जावेद सुल्तान, नासिर खान, डा. राजा, भास्कर पाठक, सभासद सदफ, आफाक बबलू, दीपक सिंह मंटो, हसन मेंहदी रूमी, तनवीर, आजम जैदी, इश्तियाद्र सादिक रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें