फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर सरल आने पर छात्रों के चेहरे पर झलकी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परीक्षा में आसान सवाल आए थे। इससे अभ्यर्थी आशान्वित नजर आए। गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल काफी सरल थे। तमाम अभ्यर्थियों दावा किया कि उनका चयन तय है।
विज्ञापन

कौशांबी निवासी निधि ने बताया कि सवाल काफी सरल थे। उनका पेपर अच्छा हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि उनका चयन हो जाएगा। सेंटर दूर होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। गोरखपुर निवासी अतुल चौरसिया का कहना है कि मैथ और जीके के सवाल काफी आसान थे। जिसके कारण उन्होंने सभीा सवालों का जवाब आसानी से दे दिया है। यही के विकास ने बताया कि परीक्षा में जो सवाल पूछे गए थे वह सरल थे। हालांकि पेपर सरल होने के कारण मेरिट अधिक जाने की संभावना रहती है। लेकिन पेपर अच्छा होने के कारण उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में उन्हें बेहतर अंक मिलेेंगे। प्रतापगढ़ निवासी पवन कुमार ने कहना है कि उनका पेपर भी अच्छा हुआ है। सवाल आसान होने के कारण बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है। इलाहाबाद की सीमा सटे घर होने के कारण रात में ही परीक्षा के लिए निकलना पड़ा। लेकिन परीक्षा में आया पेपर सरल होने से वह काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें