फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने जंगली बिल्ली होने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मीरपुर गांव में शनिवार देर रात तक कुंए में जंगली जानवर होने के इनंतजार में बैठी पुलिस व वन विभाग की टीम ने पकड़े गए बच्चे की मां आने पर उसकी पुष्टी जंगली बिल्ली के रुप में कर दी। चार घंटे की हो हल्ला के बाद खोदा पहाड निकली चुहिया वाली बात साबित हुई। वन विभाग व पुलिस की टीम रात आठ बजे वापस चली गई। मीरपुर गांव में दो तीन दिन से तेंदुए के शक्ल में जंगली जानवर दिखा, जो राम उचित यादव के कुंए में रह रहा था। जिसको देख कर उनके परिवार के लोग डर गए। उनकी बहु ने कहा की यह जानवर कुंए से बीस फिट छलांग मारकर बाहर निकल जाता है जो कभी भी बच्चों सहित अन्य लोगों पर हमला बोल सकता है। उसकी सुचना पर मीरगंज के एसआई नंदलाल यादव, ओमप्रकाश, कास्टेबल जितेंद्र सिंह शनिवार शाम चार बजे ही गांव में पहुंच गए। कुंए में देखकर वन विभाग को सुचना दी तो वन विभाग के रेंजर बीडी पांडेय, डिप्टी रेंजर सुर्यवली यादव व माली रामप्यारे भी मौके पर पंहुच गए। उन्होने ग्रामीणों की सहायता से जंगली जानवर के बच्चे को बाहर निकाला, जो देखने में बिल्ली का बच्चा जैसा दिख रहा था। वन विभाग उसकी पुष्टी नहीं कर पा रहा था। लोग उसके मां के आने का इंतजार करने के लिए बैठ गए। रात आठ बजे के आसपास अपने बच्चे के पास पंहुचे जानवर को वन विभाग की टीम ने जंगली बिल्ली होना बताकर वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें