फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। ठाकुर जयकरन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित तिलकधारी मेमोरियल कालेज का पांचवां वार्षिक समारोह सोमवार को विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं इंडियन आर्मी एवं आतंकवादियों की मुठभेड़ पर आधारित नुक्कड़ नाटक देखकर सभी की आंखे नम हो गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष माया दिनेश टंडन ने मां सरस्वती के चित्र और तिलकधारी सिंह के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना किया। डा.अरुण कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य टीडी कालेज और प्रोफेसर रमाशंकर सिंह पूर्व प्राचार्य राजकालेज ने अपने-अपने कार्य में निपुण अभिभावकों, बच्चों व शिक्षकों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन और संचालन अध्यापिका समीन जमाल व श्रिया साहू ने किया। कोरियोग्राफी नितिन गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। अंत में पुलवामा में आतंकी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर चैयरमैन डा.इंद्रजीत सिंह, राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो.सतीशचंद्र वर्मा, मैनेजर दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, बद्री सिंह, जेडी सिंह, रमाशंकर सिंह, आरबी सिंह, डा.रामाश्रय मिश्रा, सोमनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें