मछलीशहर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को बीआरसी सभागार में किया गया। जिसमें ब्लाक के सभी 57 जूनियर हाईस्कूल के 80 मेधावी बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विज्ञान निबंध लेखन में यूपीएस रामपुर चौथार स्कूल के श्यामदीप को प्रथम, अदारी की रोशनी बिन्द को द्वितीय ,बांमी के कृष्णनंद गौतम को तृतीय स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में क्रमश: छाछो की रोमा बिंद प्रथम, अदारी के अफीफ यूसुफ द्वितीय, दाउदपुर की काजल बिन्द तीसरे स्थान पर रहीं। गणित और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में श्रीनेतगंज के समीर को प्रथम, अदारी की रोशनी को द्वितीय तथा रामपुर खुर्द के विशाल यादव को तृतीय स्थान मिला । इनको बीइओ शैलपति यादव व डा. संतोष तिवारी द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। उक्त बच्चे जनपद स्तर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर डा. संतोष तिवारी, शिवा कांत तिवारी, मुन्नीलाल मौर्य, मो.इलियास, जमाल यूसुफ, शिवशंकर, कमला प्रसाद उपाध्याय आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।