फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 10 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने बताया कि जिले में आरक्षी, नागरिक पुलिस एवं आरक्षी, पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2018 की आफ लाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 18 एवं 19 जून को दो-दो पालियों में होनी है। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12.05 बजे तक और द्वितीय पाली में अपराह्न तीन बजे से शाम 5.05 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा की शुुचिता बनाए रखने और केंद्रों पर निरीक्षण तथा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 10 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जबकि छह मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया गया है। कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं शुुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) रामआसरे सिंह को गोमती नदी के उत्तरी भाग एवं डीडीसी बच्चेलाल मौर्य को गोमती नदी के दक्षिणी भाग में स्थित परीक्षा केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय नगर में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था संपादित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें