फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधवाबाजार व जंघई में शीघ्र रुकेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। जौनपुर से इलाहाबाद के बीच मछलीशहर जंघई सड़क के रास्ते गुजर रही रोडवेज बसें अब बंधवा बाजार व जंघई में भी रुकेंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बंधवा बाजार व जंघई में फेयर स्टापेज बनाया है। इन दोनों स्थानों पर बस रोकने के लिए चालकों को विभाग की तरफ से निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों इलाहाबाद के फूलपुर में रेलवे का ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। निर्माण होने के कारण जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद व दोहरीघाट डिपो की बस मछलीशहर व जंघई मार्ग से होकर गुजर रही है। लकिन इन रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख बाजार बंधवा, गोधना व जंघई में रोडवेज बसें नहीं रुक रही है जिसकी शिकायत चम्पापुर निवासी आकाश दुबे, लासा निवासी उमेश तिवारी, अगहुआ निवासी बिभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आन लाइन शिकायत कर बसों का स्टापेज करने की मांग की थी। इस दौरान परिवहन निगम द्वारा दिए गए जबाब में बताया गया है कि इस रास्ते पर बंधवाबाजार व जंघईमें फेयर स्टापेज बनाया गया है, जहां बसें रुकेंगी।साथ ही चालकों को स्टापेज बने उक्त स्थानों पर रोडवेज बसों को रोकने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें