फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कही रेडीमेड तो कहीं सिलाकर दिए जाएंगे बच्चों को ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में यूनिफार्म वितरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए विद्यालयों को पहली किस्त में आठ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे 15 जुलाई तक यूनिफार्म तैयार कराकर वितरित करना है। बच्चों को दो सेट यूनिफार्म दिया जाना है। पहली किस्त में एक-एक यूनिफार्म दी जाएगी और दूसरी किस्त में दूसरी।
धन विद्यालयों के खाते में भेज दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय खुलने के बाद बच्चों को एक-एक सेट यूनिफार्म उपलब्ध करा दिया जाए। उनसे कहा गया है कि सिलाई कराने की व्यवस्था है तो कपड़ा खरीद कर नाप के हिसाब से कपड़े सिलवा लें। जहां जहां पर सिलाई कराने की व्यवस्था न हो पाए वहां रेडिमेड यूनिफार्म खरीदा जाए। जिले में कुल 2416 प्राथमिक विद्यालय और 878 जूनियर हाईस्कूल हैं। इन विद्यालयों में करीब तीन लाख 81 हजार 222 छात्रों का पंजीकरण है। इसमें दो लाख 96 हजार 222 छात्र प्राथमिक विद्यालयों और 85000 छात्र जूनियर हाईस्कूलों में हैं।
विज्ञापन

यूनिफार्म वितरित के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी में वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बठक मे ंयह बात कही गई थी कि स्वयं सहायता समूहों के जरिए कपड़ा खरीद कर यूनिफार्म की सिलाई करवाई जाएगी। गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। किसी तह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


जिले के दो ब्लाकों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से छात्रों को यूनिफार्म वितरित कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बदलापुर और खुटहन ब्लाकों का चयन किया गया है। यदि वितरण बेहतर तरीके से होता है तो दूसरी किस्त में ऐसे समूहों की भागीदारी और बढ़ाई जाएगी।-डा. राजेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें