गौराबादशाहपुर।क्षेत्र के बिथार गांव के पास स्तिथ पेट्रोल पंप के पास आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही स्कार्पिओ ने शहर की तरफ जा रही पेंट लदी मैजीक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमे मैजिक चालक अरबिंद कुमार (37) निवासी नईगंज थाना लाइन बाजार घायल हो गए। जिसका इलाज चोरसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जबकि स्कार्पियो चालक सत्यम सिंह (32) निवासी परसौली थाना बरदह की ग्रामीणों ने जमकर पीटाई कर दी। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने स्कार्पियो चालक को अपने साथ थाने ले गई।