बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गाँव में विवादित पेड़ से आम तोड़ने पर मना कर रहे उसी गाँव के एक चौदह वर्षीय किशोर सोनू पुत्र कमलेश की विपक्षियों ने पिटाई कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।