गौराबादशाहपुर। केराकत कोतवाली के कदहरा गांव की यादव बस्ती में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में घायल राम अवध यादव (45) की बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। कदहरा गांव में रास्ता बनाने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट थी। जिसमें एक पक्ष के रामअवध गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर इलाज के हेतु भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान घायल रामअवध की बुधवार की दोपहर 12 बजे मौत हो गई। कोतवाल सुनील दत्त का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लगी धाराओं में परिवर्तन कर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर दिया जाएगा।