बदलापुर/ घनश्यामपुर। मछलीगांव में बने विद्युत उपकेंद्र को ऊर्जीकृत कर लिया गया है। उसके लेदुका और देनुआ फीडरों पर आपूर्ति शुरू हो गई है। महीने के अंत तक उपकेंद्र को पूरी तरह से लोड पर आ जाएगा। तब एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।
एसडीओ संजय यादव ने बताया कि उपकेंद्र को ऊर्जीकृत कर लिया गया है। फीडर बनाने का काम चल रहा है। अब तक लेदुका और देनुआ फीडर बन गए हैं। घनश्यामपुर फीडर के पोल और तार आ गए हैं। उनकी लाइन बनाई जा रही है। अभी तक इन फीडरों के उपभोक्ताओं को बदलापुर उपकेंद्र से आपूर्ति मिलती है। नया उपकेंद्र बनने पर महमदपुर गुलरा, शाहपुर सानी , सियरावासी, लेदुका , मछलीगांव , बदलापुरखुर्द , घनश्यामपुर आदि गांवों की विद्युत वितरण व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। अब तक बदलापुर से बीस पचीस किलोमीटर दूर के गांवों में लो वोल्टेज आपूर्ति होती थी लेकिन अब वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा जर्जर तारों के टूटने से आने वाले व्यवधान से भी निजात मिलेगी। जून के अंत तक घनश्यामपुर फीडर चालू कराने की कवायद चल रही है।