फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले जींस की खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी और अमेरिका के लुईविल यूनिवर्सिटी में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के शोध छात्र अभिनव कुमार मौर्या ने पौधों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले जींस की खोज कर देश का नाम रोशन किया है। उनके तीन वर्षों के शोध को टेलर एंड फ्रैंसिस पब्लिकेशन के जरनल ऑफ प्लांट इटेरक्शन्स में प्रकाशित किया गया है। उन्होंने अपने शोध में पाया कि माइकोरहिजल फंगस के प्रयोग से पौधों की कीट प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। उन्होंने पहली बार दो ऐसे जींस का पता लगाया है जो पौधों की कीट प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में जिम्मेदार हैं। इस रिसर्च का प्रयोग कर वैज्ञानिक आने वाले समय मे कीटरोधी फसल तैयार कर सकते हैं। अभिनव को उनकी रिसर्च पर पिछले साल अमेरिका के केंटुकी स्टेट में प्रथम पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को देते हैं। उसकी सफलता से गांव समसपुर सहित क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है। पिता अवधेश मौर्य ने बताया कि अभिनव कुछ वर्ष पहले विदेशी छात्राओं को गांव में लेकर गांव की संस्कृति सहित यहां के कृषि से संबंधित जानकारी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें