फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने जंघई रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। पहले से लेट रही ट्रेन को रोककर दूसरे ट्रेन को निकाले जाने पर यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी मनमानी तरीके से ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को 14866 जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चल रही थी। इसके बाद भी उसे जंघई स्टेशन पर 40 मिनट तक रोक दिया गया। उसके पहले इंटरसिटी ट्रेन को निकाल दिया गया। जानकारी होने पर यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरपीएफ कार्यालय में पहुंचकर शिकायत करके हंगामा किया। आरोप था की पैसा खर्च करके यात्रा करने के बाद रेल विभाग यात्रियों के साथ मजाक कर रहा है। आरपीएफ के सिपाही जब तक यात्रियों को समझाते तब तक ट्रेन का सिग्नल होने पर यात्री चले गए। जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस का जंघई आने का समय सुबह सात बजे है। दोपहर 2.10 पर ट्रेन जंघई पहुंची। उसके बाद लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस 2.25 पर पहुंची थी। पहले से आई मरुधर एक्सप्रेस को रोककर इंटरसिटी को 2.27 पर छोड दिया गया। इससे नाराज यात्री शिकायत लेकर आरपीएफ कार्यालय पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। आरपीएफ के हेड कास्टेबल हरिशचंद यादव और कास्टेबल जगदीश सिह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है की टेक्निकल खराबी के कारण मरुधर का सिग्नल लोवर नहीं हुआ और इंटरसिटी का हो गया। इस नाते उसे पहले छोड़ दिया गया। बाद में किताब भेजकर मरुधर को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें