सिरकोनी। जाफराबाद कस्बा में आए दिन लग रहे जाम से निजातदिलाने के लिए अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया। कस्बे से अतिक्रमण हटाने के लिएप्रशासन ने लाल निशान लगा दिया है। इस लाल निशान से की जद में बाजार के अधिकाशंमकान दुकान आ गए है। इनमें से समय की नजाकत व जरूरत को देखते हुए कुछ लोग खुदसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिए है। तो कुछ अभी पशोपेश में है। हालांकिप्रशासन ने एलान कर दिया है कि गुरुवार तक यदि खुद से अतिक्रमण नही हटा लिया गयातो शुक्रवार से इस बाजार में बुल्डोजर गरजेगा और अतिक्रमण करने वालो को उसका खर्च भीदेना होगा। इस प्रशासनिक कवायद से जहां बाजार के कुछ लोग परेशान है तो क्षेत्र की अधिकांश जनता खुश नजर आ रही है।कस्बे की अत्यंत सकरी सडक के चलते यहाँ लगभग हर समय जाम लगा रहता है। इससे लोगोंको काफी परेशानी होती है । वही क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से लगभग कटा हुआथा।