जिले में दूसरे दिन भी वेतन वृद्घि, बाइक भत्ता सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 21 विकासखंड कार्यालयों पर ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों का धरना जारी रहा। वक्ताओं ने इस दौरान सरकार को कोसा और अपनी मांगों को पूरा किए जाने की मांग उठाई।
बक्शा ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहा। ग्राम विकास अधिकारी डॉ. रामकृष्ण यादव ने कहा कि सरकार हम सब लोगों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इस मौके पर महेश तिवारी, सुधाकर सिंह, विवेकानंद, सुनील कुमार उपाध्याय, सुनील यादव, नागेंद्र सिंह, जयप्रकाश मौर्य, फूलचंद पाल, सरिता पाल आदि मौजूद रहे।
केराकत विकासखंड कार्यालय पर धरना जारी रहा। इस मौके पर रामआसरे सिंह, राकेश यादव, साजिद अंसारी, आसिफ अंसारी मौजूद रहे। रामपुर ब्लाक पर गुरुवार को भी ग्र
धरना जारी रहा। ग्राम पंचायत अधिकारी सुशांत शुक्ला ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक हमलोग कार्य का बहिष्कार कर मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सुशांत शुक्ला, राकेश तिवारी, अजय कुमार, विजय पाल, संतोष कुमार, जयप्रकाश, वरुण कुमार, ब्रह्मानंद, राजेश सिंह, सिंहासन प्रसाद मौजूद रहे।
बरसठी विकासखंड कार्यालय पर आरपी वर्मा के नेतृत्व में धरना जारी रहा। इस मौके पर सुरेंद्र तिवारी, मनोज यादव, लालजी, आकाश यादव, पप्पू श्रीवास्तव मौजूद रहे। सतहरिया मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जब तक सरकार हमारी जायज मांगों को नहीं मानेगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर प्रमोद विश्वकर्मा, केशव प्रसाद तिवारी, मृत्युंजय मिश्रा, विनोद कुमार तिवारी, रमेश पाठक आदि मौजूद रहे। सुजानगंज विकासखंड परिसर में अरुण कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस अवसर पर गिरीश शुक्ला, शैलेंद्र पटेल, संजय कुमार तिवारी, राणा सिंह, श्यामजी लाल, सभाजीत आदि उपस्थित रहे।
बदलापुर विकास खंड मुख्यालय पर रणजीत सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन का समर्थन खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध ने भी धरना में बैठकर किया। संचालन दुर्गेश तिवारी और आभार अरुण सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर राजकुमार मौर्य, श्रीपति मौर्य, संगम प्रसाद मिश्र, निशा यादव, अनूप सिंह, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
जफराबाद ग्राम सचिवों ने सिरकोनी विकास खंडों में तीन सूत्रीय मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किए। समन्वय समिति के अध्यक्ष और संयोजक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि जब तक वेतन विसंगति से संबंधित मांग सरकार मान नहीं लेती है, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. प्रदीप सिंह, संजीव कुमार गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, फौजदार पाल, जित्तू राम यादव, अजय कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जित्तू राम यादव तथा संचालन अजय कुमार मिश्रा ने किया।
मडियाहूं ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने विकासखंड कार्यालय पर धरना दिया। अध्यक्षता अश्विनी सिंह ने किया। संचालन श्याम बहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर पटेल, डॉ. अजीत प्रसाद सिंह, संजीव रतन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। खुटहन ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को राम बहोर बिंद की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर विद्याधर शुक्ल, उगेश पाठक, उमेंद्र यादव, श्वदेश, सीमा, प्रमोद, सत्यम, राजेंद्र मौजूद रहे। सिकरारा में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि डेढ़ माह से कई चरण में आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है और मंगलवार से कांशीराम पार्क लखनऊ में दोनों संवर्गों के प्रदेश अध्यक्ष आमरण अनशन पर हैं। इस मौके पर सुनील सिंह, प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, मिथिलेश दुबे आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर ब्लाक कार्यालय में पंचायत सचिव धरने पर बैठे हैं। यह हड़ताल संगठन के आह्वान पर जारी है। धर्मापुर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहा। जिला समन्वयक प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया।