फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बताया गया मिट्टी के जांच का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। इफको की ओर से मुंगराबादशाहपुर के नरायानडीह गांव के पंचायत भवन में रविवार को आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को मिट्टी की जांच कराने पर जोर दिया गया। साथ ही मिट्टी की जांच के महत्व को बताया गया। इस दौरान कुल 110 किसानों को मिट्टी की जांच रिपोर्ट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डा. डीके सिंह ने कहा कि मृदा ही खेतों का प्राण होता है। विशिष्ट अतिथि डा. एके चतुर्वेदी ने कहा कि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होने पर फसलों के पैदावार पर असर पड़ता है। मिट्टी की जांच होने के बाद यह पता चल जाताहै कि इसमें किस पोषक तत्व की कमी है। उसे पूरा कर किसान अच्छीपैदावार कर सकता है। इस लिए बराबर मिट्टी की जांच करानी चाहिए। नरेंद्र राघुवंशी ने पशुओं में होने वाली बीमारियों आदि के बारे में विस्तार से बताया। डा. केपी दूबे व डा. अभिताभ ने किसानों को उच्च कृषि तकनीकी विधि अपनाने पर बल दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता कमलाकांत पांडेय ने किया। राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद यादव, धर्मराज यादव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें