फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर कस्बे में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बे में मानक के मुताबिक हैंडपंप की बोरिंग नहीं कराए जाने के कारण कस्बे में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। स्थिती यह है कि कस्बे की पांच हजार की आबादी पेयजल के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर है। जौनपुर रोड पर इंदिरा चौक से अस्पाल के सामने स्थित रोड पर मात्र तीन हैंडपंप जिसमें दो खराब पड़ी हुई है। चन्दन शहीद बाईपास तक दो हैंडपंप, सिंगरामऊ रोड पर फौजदार यादव के दरवाजे के सामने एक हैंड पंप, महराजगंज रोड पर नन्द लाल निगम की दुकान के सामने एक हैंडपंप स्थापित है। मानक के मुताबिक हैंडपंप न होने के कारण कस्बे के दुकानदार पानी के लिए तहसील, विद्यालय तथा अन्य जगहों पर स्थापित हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। कुछ व्यापारी शिक्षण संस्थानों, तहसील परिसर में तथा आदि जगहों पर लगी हैंडपंप से सुबह ही ठेला पर दर्जन भर से ज्यादा गैलन में पानी लेकर दुकान पर पीने के लिए स्टोर कर लेते हैं। बाहरी लोगों को जिन्हें हैंडपम्प की जानकारी नही है। उन्हें तो दुकानों पर ही पानी का सहारा मिलता है। कभी कभी कुछ दुकानदार तो ऐसे प्यासे लोगों को पानी देने से भी मनाकर देते हैं। समाजसेवी सुधीर सिंह , अनुपम सिंह ने जनप्रतिनिधियों से हैंडपम्प की मरम्मत कराने के साथ नए हैंडपंप लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें