जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक रविवार को परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष डा.सुबाषचंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें श्री रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्व विद्यालय चित्रकूट में पांच जून से आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई। साथ ही अधिक से अधिक प्रधानाचार्यो को पहुंचने की अपील किया गया। बैठक में मंडलीय मंत्री डा.जयप्रकाश सिंह,प्रधानाचार्य मंगरुराम मौर्य, डा.शंकराचार्य तिवारी, डा.ओमप्रकाश शाही, डा.सत्यराम प्रजापति, डा.अनील सिंह, डा.संजय चौबे, डा.जंगबहादुर सिंह, डा.राकेश सिंह, डा.अखिलेश पांडेय, मोहम्मद नासीर, डा.नीरज यादव आदि उपस्थित रहे।