फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में आज से शुरू होगा नाली निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के बाद सोमवार से नाली का निर्माण पुलिस की मौजूदगी में शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरु होने से पहले उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने रविवार को लोक निर्माण विभाग व पुलिस के अधिकारियों सहित ठेकेदार के साथ बैठक किया। इस दौरान पुलिस के मौजूदगी में नाली का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही नाली निमा्रण का काम शुरु करने पर विचार - विमर्श किया। नए साल की शुरुआत के साथ ही नगर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित था। लोगों ने स्वयं अपने - अपने निर्माण को हटाने का काम किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मुख्य मार्ग पर सड़क के निर्माण का काम किया। सड़क चौड़ीकरण के इस कार्यक्रम की वजह से दोनों तरफ की नालियां ध्वस्त हो गई। जिससे जलभराव की स्थिति बनने लगी। लोग सड़क के किनारे नालियों के निर्माण के संबंध में अधिकारियों से अपनी बात रखते रहे। लेकिन नाली का निर्माण नहीं हो सका। शनिवार को कोतवाली में आयोजित थाना दिवस के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल के साथ पहुंचकर लोगों ने नाली का निर्माण कराने की मांग एसडीएम जेएन सचान के सामने रखी । कहा कि अगर सोमवार से नाली का निर्माण का काम नहीं शुरू हुआ तो हम लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिस पर उपजिलाधिकारी ने सोमवार से नाली निर्माण का काम शुरु कराने का आश्वासन दिया था। जिसके क्रम में रविवार को एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग व पुलिस के अधिकारियों सहित ठेकेदार के साथ तहसील मुख्यालय पर बैठक ?किया। जिसमें पुलिस की मौजूदगी में नाली का निर्माण कार्य राने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें