फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदार और व्यक्तित्व के धनी थे शहीद संतोष- केके चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहीद दरोगा संतोष यादव का शनिवार को उनके निवास केवटली में श्रद्धाजंलि देकर शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि दरोगा संतोष यादव की वीरता पर पुलिस विभाग को गर्व है जो अपने प्राणों की चिंता न करते हुए अपने अधिकारी मुकुल द्विवेदी के प्राणों की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। संतोष ने एक नजीर बनाकर इतिहास में अपना नाम कर लिया। ऐसे व्यक्तित्व से प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के केवटली निवासी संतोष यादव मथुरा के फराह थाना में एसओ के पद पर तैनात थे। जहां स्थित जवाहर बाग में अवैध कब्जाधारी रामवृक्ष का कब्जा था। 2 जून 2016 को उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध कब्जाधारी व उसके अनुयाइयों को कब्जा से बेदखल कराने के लिए एसओ संतोष यादव व अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक मुकुल द्विवेदी व कब्जाधारियों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक घायल हो गए। जिन्हें बचाने पहुंचे एसओ संतोष यादव पर कब्जाधरियों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों जवान शहीद हो गए थे। शहीद के घर तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव पहुंचकर शहीद पत्नी मिथिलेश को नौकरी, 50 लाख रुपए का चेक दिया था। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की मांग पर पड़री चौराहे पर शहीद स्मारक, बगल स्थित सई नदी कारोवीर घाट पर पुल बनवाने का आश्वासन भी दिया था। दो वर्ष बाद भी पुल व शहीद स्मारक न बन पाने के कारण क्षेत्रवासियों ने एसपी केके चौधरी से वादा पूरा करने की मांग किया। एसपी ने कहा कि उनकी बातों को जिलाधिकारी से वार्ता कर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। शहीद की पत्नी मिथिलेश, माँ अभिराजी देवी, बेटा निखिल, बेटी श्रेया, भाई रायसाहब, अजय ने नम आंखों से शहीद को श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अम्बरीश यादव, रामजनक यादव, मंगेश कुमार, सुरेश, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें