फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के बच्चों ने बनाया धान रोपाई की मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रसाद प्रौद्योगिकी संस्थान पंचहटिया के छात्रों धान की रोपाई करने वाली मशीन का निर्माण किया है। इस वर्ष भी इंजीनियरिंग के छात्रों को अलग-अलग प्रकार के प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिया गया था। इसमें सबसे आकर्षक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बनाई गई धान
विज्ञापन

रोपाई की मशीन रही। छात्रों द्वारा बनाई गई मशीन सस्ती और किसानों के लिए कारगर साबित होगी। इसे भविष्य में पेटेन्ट के लिए भी भेजा जाएगा। वैसे तो ऐसे मशीनों का उपयोग चीन जैसे देशों में हो रहा है। लेकिन यह काफी महंगी और भारी है। जबकि बच्चों की बनाई गयी मशीन हल्की और सस्ती है। इसके अतिरिक्त आटोमैटिक सोलर घास काटन ने की मशीन भी आकर्षण का केंद्र बनी। प्रोजेक्ट का प्रदर्शन संस्थान के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य डा. अनुज मित्तल, विभागाध्यक्ष प्रतीक पाठक तथा प्रोजेक्ट पर्यवेक्षक संतोष यादव, आशुतोष गुप्ता, जयप्रकाश, पिंक राज, करुणेश तथा शैलंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट की सफलता से आशान्वित संस्थान के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने छात्रों को बेहतर प्रयास के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें