फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनरों में उड़ रही धूल किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शारदा सहायक खंड 39 नहर में पानी नहीं आने से उससे निकलने वाली 150 माइनरों में धूल उड रही है। पानी के अभाव में धान की नर्सरी डालने के लिए किसान परेशान हैं। नहर चार ब्लाक से होकर गुजरती है जिससे हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। पानी नहीं आने से किसान धान की बीज रखकर नर्सरी डालने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 39 की नरायनपुर रजवाहा प्रतापगढ की कहला गांव से निकली है। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक में प्रवेश करते हुए मछलीशहर, बरसठी व मडियाहूं ब्लाक में पहुंचती है। यह लगभग 72 किमी की दूरी तय करती है। इससे छोटी बडी 150 माइनर निकलती है जिनसे हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई की जाती है एक माह से नहर मे पानी नही आने से इन माइनरों में धूल उड रही है। इस समय किसानों को धान की बेहन डालने का समय है। नहर में पानी नहीं आने के कारण किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहा हैं। अलापुर निवासी विपुल सिंह, गोधना निवासी, अखिलेश सिंह, भटहर निवासी सिन्टू मौर्या का कहना है की नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान है। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष राजनाथ यादव का कहना है की सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। जब किसानों को पानी की जरूरत होती है। तब पानी नहीं छोडा जाता है।एसडीओ अनिल पटेल का कहना है कि आठ जून तक नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें