फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली चम्मच बजाकर रखा उपवास

विज्ञापन
आंदोलन
विज्ञापन
जौनपुर। थाली चम्मच बजाकर ग्राम पंचायत अधिकारी -ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के नेतृत्व में सचिवों ने शनिवार को विकास भवन परिसर में मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मांगों को लेकर शनिवार को दो जून की रोटी के लिए सामूहिक उपवास रखा। मांग पूरी नहीं होने पर छह जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संयोजक डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि सचिवों को ग्रेड पे 2800 करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक व कंप्यूटर योग्यता ओ लेबल करने और एसीपी में पदोन्नति पद का ग्रेड पे देने आदि की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार हमारी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है जिसके लिए हम लोगों को यह रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. फूलचंद्र कन्नौजिया ने कहा कि हमारी तीन सूत्रीय मांगों को अगर पूरा नहीं किया गया तो हम लोगा छह जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। मांगों को पूरा कराकर ही दम लेंगे। विकास भवन अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य व ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मनोज यादव ने इस संघर्ष का समर्थन किया। इस दौरान महेंद्र कुमार, के शरी प्रसाद, प्रमोद शर्मा, कृष्ण कुमार मिश्र, विजयभान यादव, रामकृष्ण पाल, संजय श्रीवास्तव, अजीत सिंह, सुनील श्रीवास्तव, डा. रामकृष्ण यादव ने संबोधित किया। सामूहिक उपवास में देवेंद्र सिंह, मीना रानी, प्रियंका यादव, सरिता पाल, प्रदीप श्रीवास्तव, अरुण यादव, आशुतोष त्रिपाठी, मुकेश मौर्या, रायसाहब सिंह, रत्नेश सोनकर, फौजदार पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें