फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ट्रैक पर 120 किमी प्रतिघंटा की रप्तार से दौड़ी ट्रायल ट्रेन

विज्ञापन
ट्रैक की जांच
विज्ञापन
मीरगंज। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल से जुड़े जंघई और सुरियावां के बीच 15 किलोमीटर का ट्रैक शनिवार को चीफ सेफ्टी कमिश्नर रेलवे एसके पाठक की जांच में पास हो गया। जांच के दौरान ट्रैक पर ट्रायल ट्रेन 120 किमी / घंटा की रफ्तार से दौड़ाई गई। उन्होंने कहा कि रविवार से इस ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीआरएम उत्तर रेलवे लखनऊ सतीश कुमार भी रहे। चीफ सेफ्टी कमिश्नर स्पेशल ट्रेन से शनिवार को जंघई पहुंचे थे।
विज्ञापन

वाराणसी और जंघई के बीच 74 किलोमीटर लंबे ट्रैक के दोहरीकरण का वर्ष 2011 से चल कार्य एक जून को पूरा हो गया। शनिवार को ट्रैक की जांच के लिए पहुंचे चीफ सेफ्टी कमिश्नर रेलवे एसके पाठक डीआरएम सतीश कुमार के साथ स्पेशल ट्रेन से जंघई पहुंचे। निरीक्षण के लिए पहले से खड़ी ट्रायल ट्रेन पर बैठकर चीफ सेफ्टी कमिश्नर ने उसे 120 किमी / घंटा की रफ्तार से दौड़ाया और संतुष्ट होकर ट्रेनों के परिचालन को सहमति प्रदान की। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल, सीनियर सेक्सन इंजीनियर डीएन मिश्रा, आरपीएफ इंसपेक्टर रोहताश कुमार, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

मीरगंज। रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के दौरान जंघई रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम सतीश कुमार से स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं की शिकायत की। प्लेटफार्म नंबर एक का नीचा होना, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था न होना, गंदगी का अंबार तथा ए श्रेणी का स्टेशन होने के बावजूद पूछताछ कार्यालय के अव्यवस्था की शिकायत की गई। असवा गांव की क्रासिंग पर रात में फाटक के बंद रहने और उसपर कर्मचारी तैनात किए जाने की भी लोगों ने मांग की। डीआरएम ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें