फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने चैकडैम निर्माण का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने ग्राम पंचायत नदिया पारा में चेक डैम निर्माण कार्य, जल संचयन एवं जल संरक्षण हेतु एवं ग्राम हमजापुर विकास खंड करंजाकला में मनरेगा अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने जयप्रकाश मिश्र द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन कर किया और खुद स्वयं फावड़ा चलाकर लोगों से श्रमदान करने की अपील की। मनरेगा के अंतर्गत 101 तालाबों का एवं नौ डार्क ब्लाकों में 20 छोटे नालों पर चेक डैम बनाने के लिए कार्यक्रम का अलग-अलग डीएम ने शुभारंभ किया। बीडीओ राजीव शर्मा, ग्राम प्रधान सुनील यादव, सुमन यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर, सहायक अभियंता रामसूरत सिंह, जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे।
बदलापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत हिम्मतपुर में पीली नदी के पास प्रजापति बस्ती के सामने से नाले पर शुक्रवार को चैकडैम निर्माण कार्य शुरू हुआ। बीडीओ रमाशंकर सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 800 मीटर की लम्बाई वाले इस चैकडैम का निर्माण मानक के अनुरूप श्रमदान से कराया जाना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलेश यादव , एडीओ एसटी अच्छेलाल , पंचायत सचिव निशा यादव, सिचाई विभाग के सींचपाल रामपाल सिंह आदि मौजूद थे। सिकरारा ब्लाक के बढ़ौली नोनियान गांव के बगल से निकलने वाले बड़े नाले पर शुक्रवार को बीडीओ प्रीती तिवारी ने चेक डैम निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। बढ़ौली नोनियान के अलावा सिकरारा, सकर डेल्हा, फिरोजपुर-एक तथा बांकी सहित पांच गावों में डैम प्रस्तावित हैं। जो मानसून आने से पहले बन कर तैयार हो जाएगा। राजेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान राम लोचन चौहान,जे ई (एमआई) राजेश सिंह, एडीओ अरुण कुमार तिवारी, मिथिलेश दुबे, दिनेश कुमार, अतुल सिंह, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, वंदना सिंह, उमेश कुमार सुरेन्द्र यादव, माता प्रसाद तथा राज नारायण विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें