मीरगंज। करियांव गांव निवासी सुकमा नक्सली हमले मे शहीद हुए कोबरा बटालियन के सब इंसपेक्टर राजेश कुमार बिन्द के घर पहुंच कर राज्यमंत्री गिरिश यादव ने शहीद की पत्नी व मा से ढांढसा बंधाया। सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया तथा सरकार द्वारा दी गई। राशि को कल तक शहीद परिवार के खाते में पहुंच जाने का भरोषा दिलाया। राज्यमंत्री गिरिश यादव शहीद की पत्नी ऊषा व उसकी मां तथा बडे भाई से बातचीत की। बताया की सरकार द्वारा घोषित की गयी 25 लाख की मदद में 20 लाख उनकी पत्नी के खाते में तथा 5 लाख मां के खाते में शनिवार तक भेज दी जाएगी। मंत्री गिरिश यादव ने बताया की शहीद परिवार को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उनकी सभी मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। शहीद की प्रतिमा लगवाई जाएगी। शहीद स्थल बनेगा घर तक इण्टरलाकिंग सडक बनेगी। हाई मास्क लाईट लगाने का आश्वासन दिया। पेयजल के लिए इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लग रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज का नाम शहीद के नाम से रक्खा जाएगा तथा शहीद परिवार को एक एकड जमीन देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिह, राजेन्द्र सिंह, जनार्दन सिह, केके दुबे, संजय सिह, महेन्द्र सिह उपस्थित रहे।