जौनपुर। नगर के बदलापुर पड़ाव पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता निलेश कुमार निषाद घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। बदलापुर के चकमोलनापुर निवासी अधिवक्ता निलेश कुमार निषाद रोज की तरह कचहरी आ रहे थे। गुरूवार की सुबह जब वह बदलापुर पड़ाव स्थित मस्जिद के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर कुछ अधिवक्ता पहुंच गए। उन्होंने घायल हो निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। अधिवक्ता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।