जफराबाद। नगर पंचायत कार्यालय जफराबाद में लगा 63 केवीए का जनरेटर गुरुवार को सुबह अचानक धू-धू कर जलने लगा। नगर पंचायत कर्मचारियों ने पहुंचकर आग को बुझाया। बताया गया कि लाइट नहीं होने की वजह से कार्यालय के कार्यों के लिए जनरेटर चलाया गया था। अचानक उसमें आग लग गई। इसकी सूचना कार्यालय के लिपिक राजमन ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल व अधिशासी अधिकारी डॉ संजय कुमार को अवगत करा दिया। जनरेटर जलने की वजह से कार्यालय का कार्य बाधित हो गया। 63 केवीए का जनरेटर से सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक नगर पंचायत के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट जलाई जाती थी।