एन एच- 56 लखनऊ से वाराणसी को जाने वाली जौनपुर शहर से अलग होकर अलीगंज से बाईपास होकर राजेपुर के पास जाकर मुख्य सड़क में जोड़ी जा रही है। बाईपास परिक्षेत्र मेंल आने वाले सीहीपुर (चकमहन) गांव के पास अंडर ग्राउंड पास वे की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने कंधरपुर ग्राम प्रधान कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया । ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं होने पर रोष जताया।
ग्रामीणों का कहना है कि जौनपुर क्रासिंग से निकला लिंक रोड चकजह्निया में इलाहाबाद- मिर्जापुर बाईपास की सड़क में जाकर मिल रहा है।बाईपास रोड उसको क्रास कर रहा है ।लिंक रोड पर अंडर ग्राउंड पुल की मांग हाइवे निर्माण की शुरुआत से ही उठायी जा रही है। अभी तक कुछ भी नहीं है। इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री व मल्हनी विधायक पारस नाथ यादव को भी ज्ञापन दिया गया है। इसके अलावा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। जबकि आश्वाशन भी मिला था। जिससे नाराज होकर हाइवे के किनारे ग्रामीण एकत्र हुए और इस मांग को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जोरदार प्रदर्शन किए। प्रधान कौशलेंद्र यादव ने बताया कि उक्त लिंक रोड से प्रतिदिन सीहीपुर(चकमा हन)पालपुर ,कंधरपुर,कुँवरदा, मदारपुर,बिंदुली बनबा, विरहदपुर,अहिरौली,कुकुरिहाव,मीरगंज,आदि गावों के लोगो का आवागमन होता रहा है।साथ ही साथ यह एक मात्र सड़क है जिससे प्रतिदिन स्कूली बस सहित हजारो गाड़ियों का आना जाऩ रहता है। बावजूद इसके अंडर पास वे बनाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में संजय यादव,लालचंद्र यादव,अच्छेलाल यादव ,दिनेश हरिजन,प्रिंश,रोहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।