भटहर गांव की दिव्यांग अर्चना पांडेय को सांसद रामचरित्र निषाद ने ब्लाक मुख्यालय से ट्राई साइकिल दिलवाया। अर्चना की इच्छा थी कि अगर ट्राई साइकिल मिल जाती तो गांव के बच्चों को वह नि:शुल्क शिक्षित करती। मीरगंज के भटहर गांव की अर्चना पांडेय पत्नी विजय श्याम पांडेय जन्म से दिव्यांग है। वह स्नातक हैं। लेकिन चलने फिरने में असमर्थ हैं। उसकी यह बात को भटहर गांव के विनोद पांडेय ने सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह से बताई। उन्होंने तत्काल सांसद रामचरित्र निषाद को इसकी जानकारी दी। उन्होंने ब्लाक कार्यालय के अधिकारियों को अर्चना पांडेय को ट्राई र्साकल देने के लिए कहा।