फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन व रोग नियंत्रण की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मियांपुर में मंजुला मेमोरियल सेवा संस्थान कानपुर द्वारा आयोजित शिविर में पशुपालकों के लिए दुधारू पशु के दुग्ध उत्पादन एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक एलबी यादव से पशुओं की बीमारियों बांझपन, मुंहपका, खुरपका, थनैला के निवारण और नियंत्रण के बारे में जानकारी दिया। सचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि संस्था समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करते हुए इस तरह के आयोजनों के प्रति कटिबद्ध है। प्रो. रोहित कुमार ने बताया कि शिविर के अंतर्गत पशुपालकों को नि:शुल्क दवा दी गई। पशुपालकों को थनैला, रोकथाम, दुग्ध उत्पादन के साथ गर्मी में प्रभावित होने वाले लक्षण जैसे पशु का हांफना, दूध में कमी होना, कमजोरी होना, दाना चारा छोड़ देना आदि लक्षणों के बारे में बताया। इस अवसर पर मनीष यादव, शोभित श्रीवास्तव, गुड्डू यादव, मंहगू राम यादव, राम निहोर यादव, राजेन्द्र यादव, सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें