जिले में एक जून को एक साथ 101 तालाबों के खुदाई का कार्य प्रारंभ होगा। इन तालाबों की खुदाई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किया जा रहा है। इसके पहले पांच मई को एक साथ 152तालाबों की खुदाई का कार्य शुरु हो चुकी है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा करंजाकला ब्लाक के मनवल गांव में तालाब के खुदाई का शुभारंभ किया जाएगा।
जल स्तर को उपर उठाने आदि के मद्देनजर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में तालाब खोदवाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिले में भर में कुल 253 तालाब के खोदवाया जाना है। तालाबा के खुदाई का कार्य समय व मानक के अनुसार पूरा हो सके। इसके लिए दो बार में तालाबों के खुदाई का कार्य शुरु करने का निर्णय लिया गया था। पांच मई को एक साथ जहां 152 तालाबों की खुदाई शुरु की गई थी। वहीं एक जून को 101 तालाबों के खुदाई का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें बदलापुर ब्लाक में दो, बक्शा में एक, बरसठी में 12, धर्मापुर में तीन, डोभी में पांच, करंजाकला में नौ, केराकत में छह, खुटहन में 11, मछलीशहर में पांच, महराजगंज में पांच, मड़ियाहूं में छह, मुगराबादशाहपुर में छह, रामनगर में एक, रामपुर में छह, शाहगंज में आठ, सिकरारा में दो, सुईथाकला में चार व सुजानगंज में नौ तालाबों की खुदाई शुरु होगी।
इनसेट:
श्रमदान से 20 नालों पर आज शुरु होगा चेकडैम निर्माण
जौनपुर। डार्क जोन ब्लाकों में पानी रोकने के उद्देश्य से बोरी व श्रमदान के माध्यम से वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20 नालों पर चैकडैम का निर्माण किया जाना है। इसके लिए तैयारी भी पूरी हो चुकी है। इन चैकडैमों का निर्माण भी एक जून से शुरु किया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा करंजाकला ब्लाक के नदियापार ग्राम पंचायत के नाले में श्रमदान कर चेक डैम निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा।
कोट:
101तालाबों के खुदाई और बोरी व श्रमदान के माध्यम से 20चेकडैम के निर्माण का कार्य एक जून से शुरु होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
कमलेश कुमार सोनी
उपायुक्त मनरेगा