फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दूकान की बहाली को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोंधी ब्लाक पर धरना प्रदर्शन कर खुली बैठक में चयनित कोटे की दुकान को बहाल किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सोंधी ब्लाक के लतीफपुर द्वितीय गांव में खुली बैठक में दुकान का चयन किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लतीफपुर गांव के लोगों ने ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर खुली बैठक चयनित फूलमती के नाम दुकान बहाल करने की मांग की।24 अप्रैल को गांव की खुली बैठक में फूलमती पत्नी संजय बिंद के नाम कोटे की उचित दर की दुकान का चयन हो चुका है। लेकिन उसकी बहाली अभी तक नहीं की गई। कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे ने आरोप लगाया कि एक मंत्री के इशारे पर कोटे की दुकान बहाल नहीं हो रही है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी सोंधी को दिया गया। धरना प्रदर्शन में जया दुबे, पंकज शर्मा, वंशराज, घामू बिंद, लाल बहादुर बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें