फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा में ललित बने टापर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज क्षेत्र के रामपुर हरगिर निवासी ललित कुमार पांडेय ने उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। अशासकीय महाविद्यालयों में संस्कृत असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा में टाप करके प्रदेश के शैक्षिक क्षितिज पर जनपद को सम्मान दिलाया है। ललित वर्तमान में राज्य लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी के रूप में तैनात हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता स्वामी नाथ पांडेय को देते हैं। 1999 में सरस्वती इंटर कालेज उचगांव से हाईस्कूल की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक के पास किया। इंटर की पढ़ाई कला वर्ग से जीआईसी इलाहाबाद से पूरी की और 67 प्रतिशत अंक हासिल किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक फिर उसके बाद इसी विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री ली। इसके बाद इंटर कालेज में प्रवक्ता की नौकरी करने लगे। बुधवार की रात रिजल्ट घोषित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें