फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ग्राम पंचायतों में 1

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बदलापुर क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों में 18 स्थानों पर चेक डैम बनवाकर वर्षा के जल को रोका जाएगा। सिंचाई विभाग ने 83 सौ मीटर चेकडैम बनवाए जाएंगे। यह काम मनरेगा के तहत कराने की योजना है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि बदलापुर खुर्द में पवई चकमोलनापुर सागर गुप्ता व बेचन गुप्ता आदि के खेत के पास 500 मीटर, चक मोलनापुर नाला मुरीदपुर गाँव व अरुण कुमार के खेत के पास 600 मीटर , बदलापुर खुर्द नाला प्राथमिक पाठशाला के पीछे मरी माई के स्थान के पास 400 मीटर , ग्राम पंचायत देनुवा में घनश्यामपुर नाला सीसी रोड पुलिया के पास 300 मीटर , देवापट्टी देनुआ नाला राजाराम कोमल राजाराम कोमल सिंह के खेत के पास 300 मीटर, ग्राम पंचायत हिम्मतपुर में हिम्मतपुर नाला हरिजन बस्ती के पास, नन्हकू सरोज के घर के पास 800 मीटर, हिम्मतपुर नाला तेरस गौतम व रामजनक के खेत के पास 500 मीटर , ग्राम पंचायत मरगूपुर में गोहिया नाला कामता व राजपति हरिजन के घर के पास 600 मीटर चेक डैम बनवाया जाएगा। इसी तरह अटौली रामपुर नाला राजदेव व रामदीन के खेत के पास 300 मीटर, ग्राम पंचायत पहितियापुर में बड़ी बाग पहितियापुर नाला भदन कपिलदेव के खेत के पास 600 मीटर , पहितिया नाला ब्राह्मण बस्ती जगदीश के खेत के पास 600 मीटर, कवेली में सिंगरामऊ कवेली नाला राधेश्याम व मुरली मौर्य के खेत के पास 800 मीटर , ग्राम पंचायत सिरकिना में सिरकिना नाला रामकृपाल व शिवराम के खेत के पास 800 मीटर, ग्राम पंचायत कस्तूरीपुर में कस्तूरी नाला भागीरथी निषाद व बरसाती के खेत के पास 500 मीटर, कस्तूरी बरौली नाला गोहिया नाला गिरजा केवट व राजाराम केवट के खेत के पास 500 मीटर, ग्राम पंचायत आहोपुर में पीठा तारा नाला रामदुलार पाल व इन्द्रबहादुर के खेत के पास 200 मीटर, पीठा तारा नाला रामबली यादव व अमरनाथ के खेत के पास 200 मीटर, ग्राम पंचायत खालिशपुर में डड़वा करनपुर नाला छोटेलाल यादव जोखनराम के खेत के पास 200 मीटर चैकडैम का निर्माण होना है। चैकडैम निर्माण कार्यों का तकनीकी पर्यवेक्षण विकास खंड के अवर अभियंता लघु सिंचाई द्वारा किया जाएगा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें