फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे डाक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित डाक कर्मचारी आठवें दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। प्रधान डाकघर के सामने धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन चलेगा।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए डाक कर्मचारी संघ के सहायक प्रांतीय सचिव राम उजागिर यादव ने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने हितों के लिए कर्मचारियों को एकजुट रहने के लिए जागरुक होना होगा। किसी भी चुनौती का डटकर सामना करना है। क्षेत्रीय सचिव हरिशंकर यादव ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मंडलीय सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी हम हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। इस मौके पर श्रवण आनंद मिश्रा, छोटे लाल आर्य, दिवाकर सिंह, जैनेंद्र प्रशांत, विनय विनोद, इजहार, रियाज खान, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, जागृति, बांकेलाल, अमरलाल, हरीलाल, संतोष कुमार, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों ने शाम 4 बजे से प्रधान डाकघर से हरलालका रोड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक बाइक जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी व संचार मंत्री को संबोधित पत्रक मजिस्ट्रेट को सौैंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें