फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद की सुरक्षा को लेकर सौंपा मजिस्ट्रेट को पत्रक

विज्ञापन
दिया ज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। धनंजय सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह की सुरक्षा बहाल कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सीआईएसएफ की विशेष श्रेणी के ब्लैक कमांडो सुरक्षा धनंजय सिंह को प्रदान की गई थी। लेकिन प्रहलाद गुप्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सुरक्षा हटाने के लिए कोर्ट में पीआईएल दाखिल किया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति को सुरक्षा भारत सरकार की जांच एजेंसी की रिपोर्ट पर मिलती है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर कोई भी आरोप सिद्घ नहीं है। उनके ऊपर सिर्फ राजनीतिक मुकदमें हैं जो कोर्ट में लंबित है। ऐसे में उनकी सुरक्षा हटाया जाना न्यायहित में नहीं है। इस मौके पर अधिवक्ता डा. सुबाष चंद्र शुक्ल, यूथ ब्रिगेड के संस्थापक पिंकू सिंह, प्रभारी पंकज कौशिक, जिलाध्यक्ष रीगन सिंह, क्रांति सिंह, प्रमोद, पृथ्वी नाथ तिवारी, केएन गिरि, अश्वनी सिंह, नवीन सिंह, सौरभ यादव, आशुतोष सिंह, अंशुमान सिंह, पिंटू चौहान, पिंटू यादव, सर्वेश यादव, रतनदीप शर्मा, अभिनव सिंह, सिप्पी सिंह, राजेश चौहान, सुरेश निषाद, चंद्रेश साहू, सुधीर सिंह, जर्नादन सिंह, मुकेश गौतम, जटाशंकर दूबे, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, पप्पू सिंह, असगर अली, नीतेश सिंह, फैजान आब्दी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें