फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते पाए गए 43लोगों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को जिले भर में बिजली चोरी के विरुद्घ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी कर रहे 44 विद्युत चोरी पकड़ी गई।जिसमें 43लोगों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया गया। वहीं बिजली का बकाया जमा नहीं करने वाले 61 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। साथ ही 12 लाख 57 हजार रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत एके मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर मास रेट अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार को पूरे जिले में बिजली चोरी के विरुद्घ व्यापक पेमाने पर अभियान चलाया गया।इस दौरान कुल आठ टीम बनाई गई थी। जिसमें एक्सईएन बीके गुप्ता, एसके सोनोरिया, रामाधार सहित एसडीओ व जेई को शामिल किया गया था। टीमों को क्षेत्र भी बाट दिया था। टीम अपने -अपने क्षेत्रों में जाकर बिजली चोरी करने वालों की जांच की। इस दौरान बिजली चोरी कर रहे 44विद्युत चोरी पकड़ी गई।जिसमें 43लोगों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया गया। वहीं बिजली का बकाया जमा नहीं करने वाले 61 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। साथ ही 12 लाख 57 हजार रुपये की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि अब बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं है। सभी लोग बिजली का कनेंक्शन लेकर बिजली का उपयोग करें।ऐसा नहीं करने वालों के विरुद्घ कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें