फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 82 लोगों के आंख की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई क्लासिक की ओर से रविवार को शास्त्रीनगर परमानतपुर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 82 लोगों के आंखों की जांच की गई। डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव व डॉ. सुधांशू श्रीवास्तव ने लोगों के आंख की जांच कर उचित सलाह दिया। संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आंखों में भी अनेक प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही है। हमें इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. राकेश श्रीवास्तव व डॉ. सुधांशू श्रीवास्तव ने कहा कि लिखा पढ़ी का काम करने वालों को विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर राजकुमार कश्यप, चेयरपर्सन रेनू बैंकर, अभिताष गुप्ता, अजय गुप्ता, शशि गुप्ता, दीपक मौर्या, पंकज जायसवाल, राजेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें