फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत(जौनपुर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह ने रविवार को केराकत तहसील में चल रही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मिशन योजना की समीक्षा की। अधीक्षक डॉ. विशाल सिंह यादव से जानकारी ली। इस योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पंचायत के 11 वार्डों में रविवार को कैम्प लगाकर बीपीएल सूची के 1300 लाभार्थियों को चिह्नित व सत्यापित किया गया। लाभार्थियों को उनकों प्राप्त सुविधाओं की जानकारी दी गयी। इन कार्यक्रमों का निरीक्षण व समीक्षा के साथ -साथ सीएमओ ने केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सीएचसी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, मेडिसिन वार्ड, प्रसूति वार्ड और अस्पताल परिसर का भी मुआयना किया गया। इस दौरान उनके साथ केराकत नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार, डॉ. अल्लाह प्रसाद, चीफ फर्मासिस्ट व केंद्र के सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें