जौनपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का कद बढ़ा है। विदेश नीति काफी मजबूत हुई है। पहला मौका जब भारत के प्रधानमंत्री ढाका जाकर बैठक में हिस्सा लिया। नेपाल, चीन, श्रीलंका से संबंधों में मजबूती आई है। पहले भारत सीमा पर शांति के लिए प्रस्ताव करता था अब चीन खुद उसके लिए पहल कर रहा है। शुक्रवार को सांसद डा. केपी सिंह के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सभी सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराएं।
जौनपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद केपी सिंह और मछलीशहर में सांसद रामचरित्र निषाद द्वारा कराए गए विकास कार्यो का आंकड़ा प्रस्तुत किया। हैंड पंप, इंटलाकिंग, ट्रेनों के ठहराव, आरक्षण केंद्र, ओवरब्रिज, ट्यूबवेल, पेयजल टंकी, प्रधानमंत्री सड़क, सोलर स्ट्रीट लाइट, शौचालय विद्युतीकरण, उज्जवला योजना आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सांसद केपी सिंह और रामचरित्र निषाद ने अपने संसदीय क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा सौंपा।